अमरकंटक मंदिर, मध्य प्रदेश
POSTED BY :  Shivam ,  PUBLISHED :  10 JAN, 2018    UPDATED :  10 JAN, 2018
अमरकंटक मंदिर, मध्य प्रदेश
भगवान शिव की पुत्री नर्मदा का नदी के रुप में उद्गम अमरकंटक से होता है। अमरकंटक मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल है। कहते हैं त्रिपुर नामक असुर का वध और उनके नगरों का अंत करने के बाद भगवान शिव ने उसकी राख से इस नगरी को बसाया। अपनी पुत्री नर्मदा के साथ यहां भगवान शिव का मंदिर है। श्रद्धालु इस मंदिर में आकर भगवान शिव और शक्ति स्वरूप देवी नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अमरकंटक मंदिर 3,500 फीट की ऊंचाई पर मैकल पर्वत में स्थित है। यह पवित्र स्थान मध्य भारत की दो नदियों का स्रोत है अर्थात नर्मदा नदी और सोन नदी। यहाँ के स्थानीय लोगों के लिए, नर्मदा नदी सिर्फ एक नदी नही है। यहाँ नदी के पानी को समृद्धि और राज्य के अच्छा जीवन के लिए शुभ माना जाता है।

WANT TO SAY SOMETHING ?