देवरानी और जेठानी मंदिर, तालागांव - बिलासपुर
POSTED BY :  Shivam ,  PUBLISHED :  11 JAN, 2018    UPDATED :  11 JAN, 2018
बिलासपुर से 29 किमी दूर मनियारी नदी के तट पर ताला / तालागांव नामक गाँव में देवरानी-जेठानी मंदिर स्थित है। यहाँ 6वी शताब्दी की रूद्र शिव की प्रतिमा पाई गईं है। यहाँ 4वी व 5वी शताब्दी के मंदिर स्थित है जिन्हे देवरानी-जेठानी मंदिर कहते है। तालागांव को अमेरी कापा के रूप में भी जाना जाता है। 7 फुट की ऊंचाई और 4 फुट की चौड़ाई के साथ एक अद्भुत प्रतिमा मंदिर में विराजमान है। इसका वजन करीब 8 टन है। दुनिया भर से लोग मंदिर से अधिक इस मूर्ति को देखने के लिए यहां आते हैं। तालागांव में स्थित देवरानी और जेठानी मंदिर अपनी सुंदर मूर्तियों, कला और पृथ्वी के गर्भ से खुदाई से मिले दुर्लभ रुद्र शिव की मूर्ति के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

WANT TO SAY SOMETHING ?