माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर, चन्द्रपुर, छत्तीसगढ़
POSTED BY :  Shivam ,  PUBLISHED :  11 JAN, 2018    UPDATED :  11 JAN, 2018
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से 221 किमी की दूर जांजगीर-चाम्पा जिले के डभरा तहसील में मांड नदी, लात नदी और महानदी के संगम पर स्थित चन्द्रपुर जहाँ माँ चंद्रहासिनी देवी का मंदिर है। यह सिद्ध शक्ति पीठों में से एक शक्ति पीठ है। मां दुर्गा के 52 शक्तिपीठों में से एक स्वरूप मां चंद्रहासिनी के रूप में विराजित है। चंद्रमा की आकृति जैसा मुख होने के कारण इसकी प्रसिद्धि चंद्रहासिनी और चंद्रसेनी मां के नाम से जानी जाती है। यहाँ बने पौराणिक व धार्मिक कथाओं की झाकियां, समुद्र मंथन, महाबलशाली पवन पुत्र, कृष्ण लीला, चीरहरण, महिषासुर वध, नवग्रह की मूर्तियां, शेष शै्यया, सर्वधर्म सभा, चारों धाम की आकर्षक झाँकियाँ तथा अन्य देवी-देवताओं की भव्य मूर्तियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। चंद्रहासिनी मंदिर के कुछ दूर आगे महानदी के बीच मां नाथलदाई का मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि मां चंद्रहासिनी के दर्शन के बाद माता नाथलदाई के दर्शन भी जरूरी है। प्राचीन ग्रंथों में संबलपुर के राजा चंद्रहास द्वारा मंदिर निर्माण और देवी स्थापना का उल्लेख मिलता है।

WANT TO SAY SOMETHING ?







Recent Comments :

  • usericon

    Bhavesh

    Awesome place to visit in janjgir-champa.